गौरतलब है कि जानसठ कोतवाली के गांव कवाल में 27 अगस्त 2013 को मलिकपुरा निवासी ममेरे भाईयों सचिन और गौरव की हत्या कर दी गई थी। इसी दौरान कवाल निवासी शाहनवाज की भी हत्या हुई थी। सचिन-गौरव हत्याकांड में फरवरी माह में कोर्ट से सात आरोपियों को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। जबकि शाहनवाज हत्याकांड कोर्ट में ट्रायल पर है, जिसमें सचिन का पिता बिशन भी आरोपी है।
कवाल कांड में मारे गए सचिन का पिता मलिकपुरा निवासी बिशन सिंह लापता है, वह 24 नवंबर को घर से बाइक लेकर गया था। बुधवार को उसके बेटे ने इस संबंध में जानसठ कोतवाली पुलिस को सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज कर बिशन को तलाश किया जा रहा है।
- अभिषेक यादव, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/