चरथावल प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि चरथावल पुलिस की दो टीम भी खुलासे में लगी है। सीसीटीवी फुटेज के बाद सामने आए आरोपियों के चेहरों के बाद सोशल मीडिया और पुलिस के जरिए कई गांवों में छानबीन की जा रही है।
उधर, बसपा नेता सतपाल गौतम, डॉक्टर गुलबीर सिंह आदेश कुमार आदि ने भी गांव में पहुचंकर शोक संवेदना जताई।
बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराएंगे : बालियान
सांसद डॉ. संजीव बालियान ने इंदरगढ़ गांव में जाकर दीपक की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक के पिता रामकुमार से घटना की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, मनीष गर्ग, जिला पंचायत सदस्य अजित सिंह, मछन्दर सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/