फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: तत्कालीन जेलर की आज कोर्ट में गवाही, परदे के पीछे छिपे हैं अभी कई राज

Thu, 05 Dec 2019 02:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बागपत जिला कारागार में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में जिला जज की कोर्ट में गुरुवार को मुकदमे के वादी तत्कालीन जेलर उदय प्रताप सिंह की गवाही होनी है। उदय प्रताप को शासन ने बर्खास्त कर दिया था। उदय प्रताप गवाही के लिए पूर्व में सुरक्षा की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

ये था मामला

2 of 6
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्ष नौ जुलाई को जिला कारागार में मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। तत्कालीन जेलर यूपी सिंह ने जेल में बंद सुनील राठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सुनील राठी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की। चर्चित प्रकरण का ट्रायल जिला जज राम मनोहर मिश्रा की कोर्ट में चल रहा है। गुरुवार को वादी तत्कालीन जेलर उदय प्रताप सिंह की गवाही होनी है। उदय प्रताप सिंह गवाही पर आने से पहले सुरक्षा की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अब तक अदालत पहुंचा एक गवाह
इस प्रकरण में गवाहों को अदालत तक लाने में अभियोजन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। करीब छह माह बाद भी सिर्फ चिक काटने वाले सिपाही को ही अदालत में पेश कर गवाही कराई जा सकी है।

4 of 6
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत से बसपा के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में भाजपा नेता लोकेश दीक्षित और उनके भाई नारायण दीक्षित से साल 2017 में मोबाइल के जरिये रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस की जांच में मुन्ना बजरंगी का नाम सामने आया था। इस मामले में आठ जुलाई 2018 की रात बजरंगी को सुरक्षा के घेरे में बागपत जेल में शिफ्ट किया गया था। नौ जुलाई की सुबह सवा छह बजे बजरंगी की तन्हाई बैरक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद शासन ने लापरवाही उजागर होने पर जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, मुख्य बंदीरक्षक अरजिंदर सिंह और माधव कुमार को सस्पेंड कर दिया था। नारायण सिंह की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिसकर्मियों के साथ कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
धनंजय सिंह पर आरोप, राठी पर मुकदमा
मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ पीके सिंह, इनके पिता पूर्व एसपी जयंत सिंह, सुशील सिंह और कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने सीमा सिंह की तहरीर को जांच में शामिल किया था। जांच में धनंजय समेत अन्य लोगों को क्लीन चिट दे दी गई थी। जबकि जेलर यूपी सिंह ने खेकड़ा थाने में सुनील राठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परदे के पीछे छिपे कई राज
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में परदे के पीछे अब भी कई राज छिपे हैं। जेल में पिस्टल कैसे पहुंचा, फोटो वायरल किसने किए। बजरंगी की हत्या एक पिस्टल से की गई थी या दो पिस्टल थे। जो पिस्टल बरामद हुआ था, उसका सच क्या है। ऐसे तमाम सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें