फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडाली में मुठभेड़, एक बदमाश धरा  

Wed, 12 Jul 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 गढ़ रोड पर समयपुर गांव के पास मंगलवार रात आठ बजे बदमाशों और मुंडाली पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जैसे ही बदमाशों को घेरने की कोशिश की तो बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस दौरान एक सिपाही बाल-बाल बचा। बदमाश फायरिंग करते हुए ईख के खेत में जा घुसे। आधा घंटे की घेराबंदी के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य कई बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

गाजियाबाद से एक जुलाई को बदमाशों ने वैगनआर गाड़ी लूटी थी। मंगलवार को बदमाश वैगनआर कार गढ़ रोड पर समयपुर के पास एक मैकेनिक के यहां लाए थे। मुखबिर की सूचना पर एसओ मुंडाली राजेंद्र त्यागी फोर्स के साथ पहुंच गये। पुलिस ने जैसे ही किठौर की तरफ से आ रहे ऑटो को रोकने की कोशिश की तो उसमें से दो बदमाश उतरे और एसओ पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ की सूचना कंट्रोल रूम पर फ्लैश हुई तो यूपी 100 पुलिस और एसपी देहात राजेश कुमार फोर्स के साथ पहुंच गये। इस बीच कई सिपाही ईख के खेत में घुस गये। एक बदमाश जैसे ही तमंचा लेकर ईख के खेत से निकलकर गढ़ रोड पर आया तो यूपी 100 की गाड़ी से टकरा गया। अन्य बदमाशों की तलाश में जंगल में एक घंटे तक कांबिंग की, लेकिन पुलिस को फरार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। 
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शाहनूर पुत्र इमरान गांव जिसौरा थाना मुंडाली है। जबकि उसका दूसरा साथी कालिया उर्फ नदीम पुत्र नजीम भी जिसौरा का रहने वाला है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने जिसौरा और कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह कई वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने लूटी हुई वैगनआर कार को भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें