फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठों से 100 से ज्यादा सेक्स वर्कर दिल्ली शिफ्ट

Mon, 29 Apr 2019 03:10 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कबाड़ी बाजार मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया का मामला सुर्खियों में आते ही यहां से सेक्स वर्करों को दूसरे राज्यों में शिफ्ट करना शुरू कर दिया गया है। रविवार को पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि पिछले दो से तीन दिनों में मेरठ से सौ से ज्यादा सेक्स वर्करों को दिल्ली शिफ्ट किया जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या राजस्थान, नेपाल, मध्यप्रदेश आदि राज्यों की लड़कियों की है। इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

कबाड़ी बाजार प्रकरण में 30 अप्रैल को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। ऐसे में प्रशासन ने कोठों को सील करने के लिए नोटिस देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार से कोठों पर मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में जांच और सीलिंग की कार्रवाई होगी। ऐसे में पुलिस नहीं चाहती कि यहां कोई कोठा संचालक, संचालिका या सेक्स वर्कर मौजूद मिले। जैसे ही कोठों पर कार्रवाई की तलवार लटकनी शुरू हुई तो सौ से अधिक सेक्स वर्करों को यहां से आधी रात को तीन से चार बजे के बीच कोठों से निकालकर दिल्ली के रेड लाइट एरिया में पहुंचा दिया गया है। कोठा संचालिकाओं से कहा गया कि पुलिस-प्रशासन की टीमें कभी भी फोर्स लगाकर यहां कोठों को सील कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें