फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षक हत्याकांड: पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, युवती ने लिखी थी मर्डर की पथकथा

Tue, 17 Sep 2019 01:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
संजय गौतम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में संजय गौतम हत्याकांड की पटकथा एक युवती ने लिखी थी। इस युवती ने अपने प्रेमी की बेइज्जती होना बताकर प्रेमी के दोस्तों को अधीक्षक की हत्या करने के लिए उकसाया था। यह बात सोमवार को सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में बताई। वहीं, इस हत्याकांड में रविवार को गिरफ्तार पांच आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


सीओ ने बताया कि पंजाया ब्रह्मपुरी निवासी संजय गौतम (45) पुत्र कृष्ण कुमार सुभारती यूनिवर्सिटी में कार्यालय अधीक्षक थे। जिनकी शनिवार शाम आधा दर्जन से अधिक युवकों ने ईंटों से बेरहमी से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के दो आरोपी विनीत निवासी पूठा परतापुर, सागर उर्फ राजपाल निवासी टिमकिया जानी और लक्की निवासी पल्लवपुरम हैं, जो फरार हैं। विवेचना में सामने आया कि विनीत और सागर का सुभारती विवि में आना-जाना था। वे अधीक्षक संजय गौतम को भी जानते थे। करीब एक सप्ताह पहले विवि में सागर और विनीत को एक छात्रा के सामने अधीक्षक संजय ने फटकार लगाते हुए कहा था कि यह कैंपस है और बाहरी युवकों का घूमना मना है। इस पर दोनों ने अपनी बेइज्जती होना समझा। 

इसके बाद विनीत ने यह बात अपनी प्रेमिका को बताई थी, जिस पर प्रेमिका ने इस बेइज्जती का बदला लेने की बात कही थी। विनीत ने अपनी प्रेमिका के सहारे पहले विशाल और फिर अन्य दोस्तों को जोड़ा था। शनिवार शाम को विशाल अपने साथियों को लेकर पहुंचा। जहां यह कहा कि बस शिक्षक को सबक सिखाना है। हत्या के बाद आरोपियों ने यही कहा था कि ...ले लिया बदला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिर्फ डेढ़ मिनट में यूनिवर्सिटी के अधीक्षक की सरेआम हत्या, कहा... ले लिया बदला, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

पिस्टल से नहीं चली थी गोली
बागपत रोड पर जैसे ही अधीक्षक संजय पहुंचे थे तो सीमेंट गोदाम के पास आरोपी लक्की ने उनकी बाइक लात मारकर गिरा दी थी। सड़क पर गिरने के बाद संजय ने हेलमेट उतारा। विनीत ने संजय को गोली मारने की कोशिश की थी। लेकिन गोली पिस्टल में ही फंस गई थी। जिसके बाद विनीत ने पिस्टल की बट मारी। इस बीच सागर ने ईंट से संजय के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए थे। संजय ने हाथ जोड़े। लेकिन हमलावरों पर खून सवार था। हत्या को अंजाम देकर सागर और विनीत जिस बाइक से भागे थे, वह बाईपास के पास छोड़ दी थी। विनीत तीन साल पहले हत्या में जेल जा चुका है। 

ये आरोपी भेजे जेल
एसओ टीपी नगर दिनेश चंद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कैद एक बाइक के नंबर सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंची। गिरफ्तार आरोपियों गोलू उर्फ विशाल दहिया निवासी वेदव्यासपुरी, हर्ष उर्फ रोहित प्रधान निवासी शिवकुंज भोला रोड, रोहित उर्फ आदित्य निवासी सुपरटेक, आकाश निवासी पल्लवपुरम और अभिषेक निवासी पल्हैड़ा को जेल भेज दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें