फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: दिल्ली वाली प्रेमिका के लिए रची खौफनाक साजिश, 25 लाख की रंगदारी और था ये बड़ा प्लान

Mon, 14 Jun 2021 01:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

25 लाख की रंगदारी के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपियों ने रंगदारी के साथ ही व्यापारी के बेटे की हत्या का प्लान भी बनाया था।
विज्ञापन
मेरठ: आरोपी बदमाश अस्पताल में भर्ती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में लालकुर्ती के कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला मित्र को लेकर हुए मनमुटाव में व्यापारी के बेटे के दोस्त ने ही रंगदारी और हत्या की धमकी देने की साजिश रची गई थी। पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। मुख्य साजिशकर्ता समेत चार आरोपी पुलिस ने दबोच लिए हैं।

विज्ञापन


लालकुर्ती थाने में एसपी सिटी विनीत भटनागर और एएसपी सूरज राय ने पत्रकारों को बताया कि जवाहर क्वार्टर निवासी नैयर क्लाथ हाउस के मालिक सतनाम सिंह नैयर ने पुलिस को सूचना थी कि उनकी पत्नी मनमोहन कौर के मोबाइल पर फोन कर 25 लाख की रंगदारी और उनके बेटे गुरुजोत सिंह उर्फ सजल को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू की। 

जांच में दौराला के बदमाश मोनू की संलिप्तता प्रकाश में आई। रविवार को पुलिस ने आरोपी मोनू और उसके साथी सागर उर्फ सोनू की माल रोड पर घेराबंदी की। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता जामुन मोहल्ला निवासी गगनदीप सिंह और दौराला निवासी सागर अहलावत को पकड़ लिया।
विज्ञापन


एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि गगनदीप की मुलाकात फलावदा निवासी विवेक से हुई। विवेक हत्या के मामले में जमानत पर है। विवेक ने उसे मवाना निवासी सागर अहलावत व निखिल से मिलवाया। सागर उर्फ सोनू ने सिम की व्यवस्था कराई और गगनदीप ने अपने पुराने फोन में उसका उपयोग किया। निखिल और विवेक फरार है।

हत्या की थी साजिश, रंगदारी बना रहे थे वजह
पुलिस ने बताया कि गगनदीप कपड़ा व्यापारी के बेटे गुरुजोत उर्फ सजल का दोस्त है। गगनदीप ने गुरुजोत को अपनी महिला मित्र से दिल्ली में मिलवाया था। मुलाकात के बाद गुरुजोत ने गगनदीप की महिला मित्र से नजदीकियां बढ़ा ली। इसी से नाराज गगनदीप ने रंगदारी और धमकी की कहानी रची। गुरुजोत की हत्या की योजना बनाई गई थी। तय किया गया था कि पहले रंगदारी मांगी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें