फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का खुलासा नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू

Thu, 14 Jan 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा व्यापारी अंशुल अग्रवाल की हत्या के विरोध में कस्बे के बाजार तीसरे दिन भी पूर्ण रूप से बंद रहे। पड़ाव चौक पर शोक सभा हुई। इंस्पेक्टर किठौर के निलंबन की मांग को लेकर कस्बे के लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। वहीं, एसपी देहात के देर रात हत्यारों की गिरफ्तारी करने के आश्वासन पर व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को बाजार खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


शोक सभा में समाजसेवी पद्म सैन मित्तल ने कहा कि व्यापारी अंशुल के हत्यारे तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। एसओ श्यामवीर सिंह ने व्यापारियों से वार्ता कर बाजार खोलने के लिए कहा। इस पर व्यापारियों में आक्रोश पैदा हो गया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। मोहित बंसल, विष्णु अवतार रुहेला, अजय परीक्षित, राहुल मिश्रा, इमरान मोदी, सूरजपाल लौहरे, महेश चंद, देवेंद्र प्रजापति और कृष्ण ने घटना का खुलासा नहीं होने तक भूख हड़ताल पर बैठे रहने का निर्णय किया।  वहीं, व्यापारियों ने जुलूस निकालकर दुकानें बंद रखने की अपील की।

उधर, देर रात एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग ने कस्बे के व्यापारियों से मुलाकात की। आश्वासन दिया कि आज रात हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पर पूर्व चेयरमैन सुनील प्रकाश और पद्म सैन मित्तल समेत अन्य ने निर्णय किया कि बृहस्पतिवार को बाजार खोल दिया जाएगा। यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो 36 घंटे बाद फिर से बाजार बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक प्रभुदयाल का विरोध
क्षेत्रीय सपा विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि वारदात के तीन दिन बाद पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। यहां उन्हें व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा। व्यापारियों ने उनसे लूट और हत्या की वारदातों पर आक्रोश जताया। विधायक ने एसएसपी से मिलकर घटना का जल्द खुलासा करने तथा इंस्पेक्टर किठौर को निलंबित कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा व्यापारियों की सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल से भी नोकझोंक हुई। वहीं, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने आईजी से मिलकर हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कराने का भरोसा दिलाया।

भाजपाई आंदोलन जारी रखेंगे
पड़ाव चौक पर धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस वारदात से जिला दहल गया है। घटना का खुलासा नहीं होने तक भाजपा कार्यकर्ता लड़ाई लडे़ंगे। उन्होंने आईजी से मिलकर किठौर इंस्पेक्टर के तत्काल निलंबन और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें