फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के चलते की गई थी नरेंद्र की हत्या

Tue, 05 Jan 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर के नरेंद्र उर्फ नेगी की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने एक ग्रामीणों की धारा 164 के बयान के आधार पर वारदात का खुलासा किया। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। एसओ का कहना है कि आरोपियों ने अदालत में सरेंडर अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन


गांव बिजौली निवासी गुड्डों की शादी मेरठ के थाना टीपीनगर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। पुलिस ने बताया कि गुड्डों के उसकी ससुराल के निकट किराये के मकान पर रह रहे फैक्ट्री में काम करने वाले मोदीनगर निवासी नरेंद्र उर्फ नेगी के साथ अवैध संबंध थे। गुड्डों ससुराल से नरेंद्र के साथ फरार हो गई।

बाद में वापस आने पर ससुरालियों ने गुड्डों को उसके मायके भेज दिया था। गुड्डों के भाईयों को पता चलते ही उन्होंने गुड्डों के से बात कराकर नरेंद्र को शादी का झांसा देकर 23 अक्तूबर को बिजौली में बुला लिया। नरेंद्र को पहले शराब पिलाई और रात के समय जंगल में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद शव को गाजियाबाद के चुड़ियाला चौकी क्षेत्र में फेंक दिया था। भोजपुर पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेज दिया था।
विज्ञापन


बाइक बरामद होने पर शव की शिनाख्त हुई। आठ नवंबर को नरेंद्र की मां की ओर से गुड्डों और उसके दो भाईयों के खिलाफ थाना भोजपुर में निल पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 11 दिसंबर को खरखौदा पुलिस को जांच सौंपी गई। कॉल डिटेल के आधार पर जांच में मामला खुलता चला गया। थानाध्यक्ष पीयूष दीक्षित ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने मामले की खुलासा किया। उक्त व्यक्ति को कोर्ट में 164 के बयान के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पक्ष ने कोर्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें