फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलने का विरोध करने पर पथराव, फायरिंग

Fri, 13 Nov 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थानाक्षेत्र के शर्मा नगर में जुआ खेलने का विरोध करने पर बुधवार को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मारपीट, पथराव और फायरिंग कर दी। इसमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर, सिविल लाइन इकबाल अहमद कलीम ने बताया कि शर्मा नगर के आधा दर्जन युवक दिवाली पर शराब पीकर जुआ खेल रहे थे। इसका विरोध करने पर युवकों ने मोहल्ले के संदीप की पिटाई कर दी। मामले को लेकर लोगों ने हंगामा किया और युवकों को वहां से जाने को कहा।

जिस पर आरोपी युवकों ने पथराव और फायरिंग कर दी। पथराव में इंजीनियर दीपक और दो अन्य युवक घायल हो गए। सूचना पर सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।  पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन पता नहीं लगा। घायल दीपक गुड़गांव में एक कंपनी जॉब करता है। उसकी तहरीर पर आरोपी साजन, आकाश, रवि, जीतू, छोटू, सन्नी समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें