फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से अपह्त छात्र का सुराग नहीं

Sun, 21 Feb 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जीजी फार्म हाउस के मालिक के बेटे का शनिवार भी कोई सुराग नहीं लगा। वहीं पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित कई बैंकों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें छात्र दिखाई दिया है।
विज्ञापन


शारदा पैलेस के पीछे पंजाबीपुरा निवासी मयंक जैन (जीजी फार्म हाउस मालिक) का 13 साल का बेटा अतिशय जैन शताब्दी नगर स्थित अध्ययन स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह स्कूल जाते वक्त अतिशय का अपहरण हो गया। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

शनिवार को टीपीनगर पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित कई बैंकों की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें अतिशय जैन अकेले जाता दिखाई पड़ा। जिससे पुलिस ने अंदाजा लगाया कि अतिशय का अपहरण नहीं हुआ, बल्कि वह खुद गया। वहीं एसएसपी डीसी दूबे ने शनिवार को पुलिस की चार टीमें गठित की। एसपी सिटी ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम छात्र की तलाश में जुटी है। एसओ टीपीनगर प्रशांत कपिल ने बताया कि चार बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। इसमें शुक्रवार सुबह 8:15 से 8:20 बजे के बीच में छात्र दिखाई दिया है।
विज्ञापन


भाजपा और सपा नेता भी पहुंचे
अपहृत छात्र की जानकारी लगने पर भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा अपने कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिले। कहा कि पुलिस अधिकारियों का घेराव कर छात्र की जल्द बरामदगी की मांग की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर कई सपा नेता भी पहुंचे।

स्कूल में भी खलबली
अतिशय के अहहरण होने की जानकारी पर शनिवार को अध्ययन स्कूल में खलबली मची रही। सभी इस संबंध में चर्चा करते रहे। छात्रों ने बताया कि अतिशय पढ़ाई में ऐवरेज था।

अपहरणकर्ताओं को करें दंडित
जैन मिलन महिला चेतना की सदस्याओं ने मांग उठाई कि छात्र अतिशय जैन को पुलिस जल्दी बरामद करे। संगठन की प्रचार मंत्री अंजू जैन सहित सदस्याओं और जैन नगर के निवासियों ने पुलिस से अतिशय के अपहरणकर्ताओं को पकड़कर दंडित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें