फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द रात में खुलकर खेले चोर, सोती रही पुलिस

Mon, 18 Jan 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की सर्द रात में चोर लालकुर्ती एरिया में खुलकर खेले। रात भर दुकानों के ताले तोड़कर कैश और कीमती सामान खंगालते रहे और पुलिस सोती रह गई। रविवार सुबह व्यापारियों ने दुकानों के ताले टूटे देखकर जमकर हंगामा किया। कहा कि सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है और ना ही पुलिस रात में गश्त करती है। मौके पर पुलिस पहुंची और आश्वासन देकर लौट गई।
विज्ञापन


लालकुर्ती पैठ बाजार में शनिवार आधी रात चोरों ने धावा बोला। चोर संजय की बर्तन की दुकान की छत उखाड़कर कूदे। दुकान से आठ हजार रुपये और स्क्रैप समेट लिया। फिर दीपक अरोड़ा की दुकान से भी 20 हजार रुपये, पीतल और बर्तन चोरी किए। चोरों ने बराबर में ही मनीष अग्रवाल की बर्तन की दो दुकानों से भी कीमती बर्तन और स्क्रैप चोरी किया।

चार दुकानों के बाद चोरों ने सुरेंद्र अग्रवाल की बैग की दुकान को खंगाल लिया। जहां से 30 हजार रुपये का सामान चोरी किया। इसके अलावा चोरों ने लालकुर्ती बड़ा बाजार में राजेंद्र कुमार की मोबाइल शॉप से 25 मोबाइल फोन और अन्य सामान उड़ा लिया। बड़ा बाजार में ही दो अन्य दुकानों के ताले तोड़े, पर चोरी नहीं कर सके।
विज्ञापन


रविवार सुबह दुकानदार बाजार में पहुंचे तो चोरी होने का पता चलने पर भड़क गए। दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस वहां पहुंची और जांच के नाम पर खानापूर्ति करके लौट गई। सभी दुकानदारों ने लालकुर्ती थाने में केस दर्ज कराया है। एसओ प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि चोरों का जल्द पता लगाकर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

कोई गश्त नहीं होती
व्यापारियों ने बताया कि सर्दी का मौसम आते ही पुलिस की गश्त बाजारों में बंद हो जाती है। रात भर बाजार भगवान भरोसे रहता है। इस मामले को लेकर व्यापारी एसएसपी से मिलेंगे। व्यापारियों ने लालकुर्ती पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनकी मिलीभगत से आरोपी चोरी की वारदात करते हैं।

गायब हो गया था चौकीदार
लालकुर्ती पैठ बाजार का चौकीदार रात भर ड्यूटी करता है। चोरों ने मार्केट में धावा बोला लेकिन चौकीदार को पता तक नहीं चला। दुकानदारों ने बताया कि चौकीदार वारदात के दौरान गायब हो गया था। पुलिस चौकीदार से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें