शादी से पहले बनाया निशाना
सीओ के अनुसार पहले सूरज को सिरफिरे ने टारगेट बनाया। सुबह दस बजे आरोपी सूरज को मैसेंजर से बार-बार मैसेज भेज रहा था। जिस पर बच्चा पार्क पर मिलना तय हुआ। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है।
मैसेज मिले
इस घटना की जानकारी पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी पंकज से पूछताछ की। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मोबाइल की जांच की गई तो उसमें मैसेंजर में आरोपी द्वारा भेजे गए कई मैसेज मिले।
आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, घायल सूरज को पहले पास ही के एम. प्रकाश हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से जसवंतराय हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। सूरज की हालत गंभीर बनी हुई है।
नहीं मिली सूरज को मदद
चाकू के वार से बचने के लिए सूरज बच्चा पार्क चौराहे से बुढ़ाना गेट तिराहे की तरफ दौड़ा। सिरफिरा भी चाकू लहराता हुआ सूरज के पीछे दौड़ रहा था। तिराहे पर ही कोतवाली थाने की जीप खड़ी थी। खून से लथपथ सूरज पुलिस जीप तक पहुंचा। लेकिन उसमें कोई पुलिसकर्मी नहीं था। मौके से पुलिसकर्मी गायब थे।
सूरज जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल है कि 6 दिसंबर को लेकर हाई अलर्ट था, तो पुलिस कहां गायब थी।
यूपी पुलिस ने घेरा सिरफिरा
बच्चा पार्क पर एक युवक पर चाकू से हमला होने की सूचना पर यूपी पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान तिराहे पर स्कूटर मैकेनिक हरि ही हमलावर को पकड़ने दौड़ रहा था। पीआरवी में तैनात दरोगा राजाराम सोलंकी, हेड कांस्टेबल मुनेश कुमार और सिपाही तेजवीर सिंह ने हमलावर को पब्लिक की सहायता से दबोच लिया। चर्चा थी कि आरोपी तीन थे। लेकिन पुलिस एक ही आरोपी बता रही है।
मच गई भगदड़, हुआ हंगामा
इंजीनियर सूरज पर हमला होने की सूचना पर उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। सूरज के परिजन, रिश्तेदार समेत काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। हमलावर सूरज की मंगेतर का रिश्तेदार है, यह सुनकर सब हैरान रह गए। पुलिस के अनुसार आरोपी पंकज एलआईसी में एजेंट है। आरोपी पर भीड़ ने थाने में हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने समझाबुझाकर शांत किया।
एकतरफा प्यार में की वारदात
आरोपी एकतरफा प्यार करता था, जिसके चलते उसने इंजीनियर को मारने का प्लान बनाया था। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। घायल इंजीनियर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
- अखिलेश कुमार, एसएसपी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/