फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने सरेबाजार पीएसी के जवान को घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 03 Feb 2019 10:54 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पीएससी के सिपाही को पीटती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कबाड़ी बाजार के चौपले पर शनिवार रात को पीएसी के सिपाही को जमकर पीटा और सरेआम कानून हाथ में लिया। जमीन पर गिरा पीएसी का सिपाही बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोग उसे जूतों और लातों से पीटते रहे। मामले की वीडियो वायरल हो रही है जिसके आधार पर पुलिस अधिकारियों ने जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन



इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी बृजेश शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पीएसी का सिपाही सचिन कुमार शनिवार रात किसी काम से ब्रह्मपुरी क्षेत्र में गया था। लोगों का आरोप है कि सिपाही नशे मे था। उन्होंने बताया कि कबाड़ी बाजार चौपले के पास जैसे ही सिपाही पहुंचा तो किसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


एकाएक 15-20 लोग वहां जुटे और सिपाही को पीटना शुरू कर दिया। सिपाही गुहार लगाता रहा, लेकिन उसके बाद भी भीड़ उसे पीटती रही। पूरे मामले की वीडियो वायरल हुई तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने इंस्पेक्टर से मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि वीडियो शनिवार की ही है। जांच की जा रही है। मारपीट करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें