मुजफ्फरनगर जिले में खतौली थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम कॉलोनी स्थित एक कॉलेज के चौकीदार के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पथराव व लाठी-डंडे चल गए। इसमें चौकीदार सहित तीन घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया। पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है।
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस की गुंडई, सीआरपीएफ के कमांडो को बेरहमी से पीटा, घर में की तोड़फोड़
थाना रतनपुरी के गांव रायपुर नंगली निवासी सुनील कुमार पुत्र वेदपाल बालाजीपुरम कॉलोनी स्थित एक कॉलेज में चौकीदार है। गुरुवार की रात को कॉलोनी के कुछ युवक कॉलेज के गेट के पास बैठे हुए थे। चौकीदार ने युवकों को गेट से उठकर जाने के लिए कह दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर युवकों ने चौकीदार के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान चौकीदार का भाई अमित भी वहां आ गया। इन युवकों ने अमित के साथ भी मारपीट कर दी। इसको लेकर कालोनी में हंगामा खड़ा हो गया। युवकों ने कॉलोनी के अपने साथियों को बुला लिया।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के लोगों ने हमला करते हुए पथराव भी कर दिया। पथराव से कॉलोनी के लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया। हमले में चौकीदार सुनील कुमार उसका भाई अमित और कालोनी निवासी एक युवक घायल हो गया। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर आने पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/