फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: महिलाओं ने सिपाही और होमगार्ड को पीटा, वायरल हुआ पिटाई का वीडियो, ये था मामला

Wed, 19 Feb 2020 02:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में महिलाओं ने सिपाही व होमगार्ड के साथ मारपीट की। पिटाई का वीडियो हुआ वायरल...
विज्ञापन
सिपाही की पिटाई करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरोगा के उत्पीड़न से टेंपो चालक द्वारा आत्मदाह करने के मामले में सोमवार को आईजी ऑफिस से पुलिस लाइन तक बखेड़ा हुआ तो मंगलवार को मलियाना में महिलाओं और पुलिसकर्मियों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोग गिरफ्तार कर लिए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मलियाना निवासी अनिल कुमार नाम के व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि यहां डीजे बज रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। इस सूचना पर यूपी 112 पुलिस से सिपाही प्रदीप कुमार और होमगार्ड अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर कोई डीजे नहीं बज रहा था। झूठी सूचना देने पर पुलिस अनिल को थाने लाने लगी। जिस पर अनिल के परिजनों के शोर मचने पर वहां भीड़ लग गई। आरोप है कि अनिल और उसके परिवार की महिलाओं ने सिपाही और होमगार्ड पर हमला बोल दिया। सिपाही को महिलाओं ने बहुत पीटा और उसकी वर्दी फाड़ दी। सिपाही और होमगार्ड को पीटते समय का लोगों ने वीडियो भी बना लिया, जो वायरल कर दिया गया। 

सूचना पर पहुंचे एसओ टीपीनगर ने लाठी फटकार सिपाही और होमगार्ड को बंधनमुक्त कराया। पुलिस ने अनिल समेत परिवार की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने इस प्रकरण को लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: जवानों को जिंदा जलाना चाहते थे उपद्रवी, जारी हुआ नया वीडियो, देखें ये तस्वीरें

विज्ञापन

हवा में डीजीपी का आदेश
डीजीपी ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अगर कोई अभ्यर्थी पढ़ते समय शोरगुल से परेशान हो रहा हो तो उसकी सूचना पर यूपी 112 पुलिस तुरंत पहुंचे। मंगलवार को मलियाना में डीजे बजने की सूचना पर यूपी 112 पुलिस तो पहुंच गई। लेकिन टीपी नगर पुलिस नहीं पहुंची। थाना पुलिस तब पहुंची, जब वहां सिपाही और होमगार्ड को पीट दिया गया।

बख्शा नहीं जाएगा 
एसपी सिटी एएन सिंह
का कहना है कि पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। तीन महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मारपीट करने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें