फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी वारदात की साजिश कर रहे थे कुख्यात  

Sat, 03 Feb 2018 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर की पाश कॉलोनी में किराए पर रहने वाले दोनों कुख्यात भाई अमरबीर सिंह व हरजोत सिंह मेरठ में किसी बड़ी वारदात करने की फिराक में थे। उनके साथ तीसरा कुख्यात भी था, जो बड़ा अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि यह कुख्यात आईएसआई से भी जुड़े हो सकते हैं। मेरठ पुलिस ने इसकी एक रिपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों को भेज दी है। 
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी के मुताबिक गंगानगर की यशोदा कुंज कॉलोनी में विवेक शर्मा का मकान हरप्रीत सिंह निवासी तारापुर हस्तिनापुर ने 11 हजार रुपये महीने के हिसाब से किराये पर लिया था। इस मकान में पंजाब के कपूरथला थाना कबीरपुर गांव भुसोवाला सुल्तानपुर निवासी रुपिंदर सिंह के दो बेटे अमरबीर सिंह और हरजोत सिंह समेत कई लोग रहते थे। दोनों ही भाई बड़े शातिर अपराधी हैं। पंजाब से भागकर अब इन दोनों भाइयों ने मेरठ के गंगानगर में अपना ठिकाना बनाया था। 
पुलिस को अंदेशा है कि दोनों भाइयों के साथ एक तीसरा अपराधी रहता था। जो पंजाब के शातिर अपराधी जयपाल भुल्लर से जुड़ा होना बताया गया है। जयपाल भुल्लर अपने दो साथी विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया के एनकाउंटर के बाद पुलिस अधिकारियों को मारने की धमकी दे चुका है। उसकी कई राज्य में तलाश चल रही है। जयपाल भुल्लर और उसके गुर्गों के वेस्ट यूपी के जिलों में छिपे होनी की चर्चा चल रही थी। गंगानगर में कारतूस छोड़कर भागे पंजाब के दोनों भाई समेत तीन लोग भुल्लर गैंग से जुड़े हो सकते हैं। 
विज्ञापन


मेरठ में ही हो सकते हैं आरोपी
पुलिस का मानना है कि पंजाब के ये अपराधी मेरठ में किसी बड़ी वारदात करने की साजिश रच रहे थे। दोनों भाई पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुड़े हो सकते हैं। गंगानगर की पाश कॉलोनी में पंजाब के अपराधी ठहरे थे, इसकी गहनता से जांच कराई जा रही है। पुलिस को चकमा देकर भागे यह तीनों अपराधी अभी मेरठ में ही हो सकते हैं, लेकिन इनकी तलाश नहीं की जा रही। 

लोगों से ताल्लुक नहीं रखते थे
गंगानगर पाश कॉलोनी में रहकर पंजाब के अपराधी कौन सा प्लान बना रहे थे, इसको लेकर पुलिस विभाग में खलबली है। लोगों की मानें तो उनके मकान पर अक्सर बड़ी-बड़ी गाड़ियों में लोग आते थे। दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रहती थी। वे लोग कॉलोनी के लोगों से ज्यादा ताल्लुक नहीं रखते थे।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट कीं
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। पंजाब के अपराधी थे, इसकी पुष्टि कॉलोनी के लोगों ने फोटो देखकर कर दी है। वे किसी बड़ी वारदात की फिराक में ठहरे थे या उनके आतंकियों से तार जुड़े हैं,  इसको देखते हुए एलआईयू के जरिये तमाम सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। अब सुरक्षा एजेंसियां भी इसकी जांच पड़ताल में जुट गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें