फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला टीचर की अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल, हिरासत में आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका के अश्लील फोटो एक युवक ने फेसबुक पर वायरल कर दिया। मामला दो समुदाय का होने के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी गई। शिक्षिका के परिजनों ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका का कहना है कि उसके मोहल्ले का ही रहने वाला युवक उससे आते-जाते तंग करता था। परिजनों द्वारा भी कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। उसने शिक्षिका के फर्जी अश्लील फोटो बनवा लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवक उस पर अनैतिक दबाव बनाने लगा तो शिक्षिका ने इसका विरोध किया।

शनिवार को युवक ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसके अश्लील फोटो फेस बुक पर अपलोड कर दिए। फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल होते ही सबके मोबाइल में पहुंच गए और इसकी जानकारी शिक्षिका के परिजनों को लग गई। मामला दो समुदाय का होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें