फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों को बंधक बनाकर पीटा 

Fri, 08 Apr 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
कंकरखेड़ा में मारपीट के बाद थाने पहुंचकर पुलिस को दुखड़ा सुनाता दुल्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज में 25 लाख रुपये और कार मांगने के विवाद पर दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत बारात को बंधक बनाकर पीटा। बखेड़े के चलते निकाह की रस्म बीच में ही रोक दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बारातियों को वहां से निकाला। तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहद्दीनपुर निवासी सरफराज पुत्र इस्तकार व उसके ममेरे भाई राशिद का निकाह कंकरखेड़ा निवासी दो युवतियों से होना था। शाक्य फार्म हाउस में निकाह कार्यक्रम संपन्न हो रहा था। दूल्हे और दुल्हन के के कागजों पर साइन होने बाकी रह गए थे। इस बीच दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। जिसके चलते निकाह बीच में रुक गया।

दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करते हुए दूल्हे सहित पूरी बारात को मंडप में बंधक बना लिया। सूचना पर एसओ यादराम सिंह फोर्स लेकर पहुंचे और जैसे-तैसे लोगों को समझा बुझाकर दूल्हे व बारात को मंडप से बाहर निकाला। बाद में दुल्हन पक्ष के तहरीर देने पर दूल्हे व उसके पिता को हिरासत में ले लिया। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चलता रहा। 
विज्ञापन


बाहरी युवक ने कराया बखेड़ा
पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने पूछताछ में बताया कि निकाह की रस्म के दौरान अचानक एक बाहरी युवक मंडप में घुस आया था, जिसने निकाह करने की जिद पकड़ ली थी। इसके बाद दूल्हा वहां से उठा तो विवाद शुरू हो गया था।
विज्ञापन


थाने में बैठा रोता रहा दूल्हा
बाद में दूल्हे को अहसास हुआ कि जो भी कुछ हुआ, वह गलत हुआ है। दूल्हा थाने में बैठा रोता रहा और निकाह कराने की मांग पुलिस से करता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें