फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : गर्लफ्रेंड के जरिये छात्र को फंसाकर, बडे़ घरानों से करते थे करोड़ों की वसूली   

Fri, 30 Jun 2017 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो पहले गर्लफ्रेंड के जरिये छात्र को फंसाते थे और फिर उसका अपहरण कर उसके परिजनों से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगकर वसूली करते थे।
विज्ञापन



बड़े घरानों के लाड़लों का अपहरण कर करोड़ों रुपये की फिरौती नेशनल खिलाड़ी सोहनवीर चौधरी उर्फ सैंडी वसूल चुका है। उसके पिता पीएसी कमांडर व जीजा पुलिस में है। उनकी वर्दी पहनकर एनसीआर व दिल्ली कई छात्रों का अपहरण कर चुका है। 

क्राइम ब्रांच संजीव यादव और इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत ने बताया है आरोपी सोहनवीर चौधरी उर्फ सैंडी बड़ा किडनेपर है। 18 मार्च 2013 में आरोपी सैंडी ने अपने भाई यशवीर और चचेरे भाई प्रताप के संग नोएडा स्थित एमेटी यूनिवर्सिटी के छात्र आकाश का अपहरण किया था। 80 लाख रुपये की फिरौती वसूली। उसके बाद 27 अप्रैल 2013 में भी एमेटी यूनिवर्सिटी के दो छात्र कुनाल व साहिर को अगवा कर दो करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने में कामयाब रहा। इसके अलावा भी 2014 और 2016 में एनसीआर के जिलों में कई बड़े घरानों के बेटों का किडनैप किया और फिरौती ली। जिसमें कई लोगों ने फिरौती देकर अपना बेटा मुक्त कराया और रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई। नोएडा पुलिस ने दो बार अपहरण के मामले में सोहनवीर व उसके भाइयों को जेल भेजा। 
विज्ञापन


जीजा की वर्दी पहनकर की वारदात 
सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि सोहनवीर चौधरी का जीजा पुलिसकर्मी है। 2013 में एक वारदात में उसने एक छात्र का अपहरण अपने जीजा की पुलिस की वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम दिया। सरकारी कारबाइन भी वारदात में इस्तेमाल की। गिरफ्तारी के दौरान इसका खुलासा हुआ था। 2016 में पुलिस अफसर बताकर नोएडा में एक छात्र का अपहरण किया। 

गर्लफ्रेंड के जरिये छात्र को फंसाते है 
एसपी क्राइम के मुताबिक सोहनवीर और उसके गैंग में शामिल बदमाश अपनी गर्लफ्रेंड के जरिये बड़े घराने के नाबालिग लड़कों फंसाते है। नोएडा और दिल्ली में यह गैंग कई नाबालिग लड़कों को फंसाकर पहले ब्लैकमेल और फिर उनके परिजनों से फिरौती की रकम वसूल चुका है। आरोपियों के पास कई नाबालिग लड़कों के साथ युवतियों की अश्लील फोटो और वीडियो भी है।
विज्ञापन

आखिर कहां गई फिरौती

पांच आरोपी गिरफ्तार
अरसम के अपहरण में 60 लाख रुपये की फिरौती जाना बताया गया। लेकिन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद फिरौती बरामद नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि फिरौती नहीं गई। वहीं, प्रेसवार्ता में हाजी इरफान अपने बेटे अरसम को लेकर पहुंचे। इरफान ने कहा कि वह एक करोड़ रुपये बदमाशों को देने की बात कह चुके थे। लेकिन फिरौती नहीं गई। आरोपी जावेद अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 

आरोपियों का प्रोफाइल 
सोहनवीर चौधरी उर्फ सैंडी पुत्र पिता जगवीर सिंह चौधरी (रिटायर्ड पीएसी कमांडर) 
पता. लखावटी बुलंदशहर (हाल पता नेहरूनगर, नौचंदी)
पेशा. सॉफ्टवेयर इंजीनियर 

शहबाज अंसारी पुत्र फैय्याज अंसारी 
पता. गली नंबर-5 एक मिनारा मस्जिद लिसाड़ीगेट
पेशा. टेंपो चालक 
शिक्षा. आठवीं पास 

नावेद गाजी पुत्र जमालूउद्दीन 
पता. गुदड़ी बाजार, कोतवाली
पेशा. दूध की डेयरी 
 
शहजाद सैफी पुत्र शहीद अहमद 
पता. ईदगाह कॉलोनी लिसाड़ीगेट
पेशा. स्टील की रेलिंग बनाता है 

आस मोहम्मद कुरैशी उर्फ पप्पू बकरा पुत्र शब्बीर अहमद 
पता. पूर्वा अहमद अली जली कोठी देहली गेट
पेशा. मजदूरी करता है 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें