फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मंजिल बिल्डिंग में भीषण आग, परिवार बचाया

Fri, 12 Apr 2019 08:00 PM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मेडिकल थानाक्षेत्र के व्यापारी की चार मंजिला बिल्डिंग में बृहस्पतिवार शाम भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग में व्यापारी का परिवार फंसते देखकर लोगों में चीख पुकार मच गई। तंग गली होने के चलते फायरकर्मियों को आग बुझाने में पसीने छूट गए। फायरकर्मियों ने बहादुरी का परिचय देते परिवार को आग से सुरक्षित निकाला। इस दौरान एक फायरकर्मी बेहोश हो गया। जिसको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

मामला मेडिकल थानाक्षेत्र के शेरगढ़ी का है। यहां व्यापारी सुनील कुमार का चार मंजिला मकान है। प्रथम तल पर बैग बनाने का कारखाना है और ऊपर की मंजिल पर परिवार रहता है। बृहस्पतिवार को मतदान होने के चलते कारखाना बंद था। शार्ट सर्किट से शाम करीब पांच बजे प्रथम तल पर आग लग गई। आग इतनी भीषण हो गई कि वह ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। धू धू कर मकान जलने लगा। आग की लपटें देखकर लोगों की भीड़ लग गई। आग में व्यापारी का परिवार फंस गया। परिवार में चीख पुकार मचने पर  लोगों ने हंगामा शुरू किया। इसकी जानकारी पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा दमकलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
तंग गली में भारी मशक्कत की
यह मकान तंग गली में था। दमकल की गाड़ियां अंदर तक नहीं जा पाईं। इसके चलते एक पड़ोसी के मकान की दीवार तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। चार घंटे तक फायर कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन

सिपाही के बेहोश होते ही मची खलबली
आग बुझाने और परिवार को सुरक्षित निकालते समय फायरब्रिगेड का सिपाही तबरेज आलम बेहोश हो गया। सिपाही के बेहोश होते ही फायरकर्मियों में खलबली मच गई। मेडिकल पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई। बेहोश सिपाही को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया।
चार घंटे छूटते रही पसीने
मकान में भीषण आग देखकर लोगों की भीड़ उमड़ी थी। फायरकर्मी समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर कहां से आग को बुझाना शुरू करें। अग्निशमन अधिकारी पहुंचे और उन्होंने फायरकर्मियों को मकान के आसपास वाले मकानों में उतारा। उसके बाद चारों तरफ से पानी की बौछार की गई।
प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा
एसपी सिटी ने बताया कि फायरकर्मियों ने काफी मेहनत कर आग बुझाई है। व्यापारी का परिवार सुरक्षित बचाया है। इसको देखते फायरकर्मियों को प्रशस्ति पत्र भेजकर उसको सम्मानित किया जाएगा। फायरब्रिगेड का रिस्पांस टाइम भी बेहतर रहा है। फायरकर्मियों ने जान पर खेलकर परिवार को बचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें