फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग पोते ने दादा को मार डाला, मां समेत आरोपी युवक हिरासत में, ये रही हत्या की बड़ी वजह

Sat, 29 Feb 2020 07:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

यूपी के बिजनौर में जमीन के विवाद में पोते ने अपने दादा की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नहटौर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में पोते ने दादा के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने परीक्षा देने गए आरोपी पोते को स्कूल से गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी पोते की मां को भी पकड़ा है। मृतक के बड़े बेटे ने दोनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं जांच में फोरेंसिक टीम को छत की सीढ़ियों और बाथरूम में खून के धब्बे मिले हैं। 

विज्ञापन


गांव खेड़ीजट निवासी रामपाल सैनी (75) अपने घेर में स्थित एक कमरे में सोए हुए थे। वह अपने बड़े पुत्र सत्यवीर सिंह के पास रहते थे। उसके छोटे पुत्र करन सिंह की तीन वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। कृषि भूमि उसके नाम ही चली आ रही थी। उसने बड़े पुत्र व छोटे पुत्र की पत्नी को कृषि भूमि जोतने के लिए बराबर दे रखी थी। बताया जाता है कि रामपाल सैनी अपने खर्च के लिए छोटे पुत्र की पत्नी से हिस्सा मांग रहे थे। इसी को लेकर दो दिन पूर्व दोनों में विवाद भी हुआ था। शनिवार सुबह को करीब आठ बजे उसका बड़ा पुत्र सत्यवीर सिंह जब उन्हें नाश्ता देने गया तो पिता का शव खून में लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। मौके पर खून से सना हथौड़ा भी पड़ा हुआ था। रामपाल सैनी के सिर में हथोड़े से वार कर निर्मम हत्या की गई है। 

सूचना पर सीओ महावीर सिंह रजावत व कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। छत की सीढ़ियों पर खून से सने हाथ के पंजे के निशान मिलने पर पुलिस ने छत के आसपास के घरों की भी सघन चेकिंग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: दादा ने चाकू से प्रहार कर पोते को मार डाला, फिर खुद का गला रेतकर कर ली आत्महत्या

विज्ञापन

उधर, रामपाल सैनी के बड़े पुत्र सत्यवीर ने अपने भाई करन की पत्नी संगीता व उसके पुत्र के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल की जांच की। टीम को जांच के दौरान रामपाल सैनी के घर के बाथरूम में खून के धब्बे मिले। बाथरूम से कई साक्ष्य एकत्रित किए गए। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पोते व मां से पूछताछ की जा रही है। रामपाल सैनी के दोनों बेटों का मकान एक-दूसरे से सटा हुआ है।

अकेला सोया था रामपाल 

रामपाल सिंह अकेला सोया हुआ था, उसका बड़ा पुत्र अपने परिवार के साथ एक शादी में गया हुआ था। उनका नाबालिग पोता नगर के एक कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है और वह कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा देने गया था। पुलिस ने कॉलेज से ही उसे हिरासत में लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें