वासू ने बताया कि पहली बार उनका परिवार घर बंद कर गया था। इसको देखते मकान में उन्होंने एक सीसीटीवी कैमरा भी लगाया था, ताकि कुछ निगरानी हो सके। वापस लौटने पर कैमरा देखा, जोकि बुधवार रात 1:30 बजे बंद होना बताया। अंदेशा है कि चोरों ने कैमरा बंद कर दिया होगा।
सटीक रैकी के बाद वारदात
पीड़ित परिवार के अनुसार चोरों ने सटीक रैकी के बाद घटना की है। उन्हें घर की सारी जानकारी थी। बराबर वाले प्लॉट से आसानी से चोर घुस सकते थे। उसी जगह से मकान में अंदर घुसे। हालांकि पीड़ित परिवार ने किसी का नाम नहीं बताया। कई लोगों से पूछताछ की गई है।
जल्द करेंगे खुलासा
इस वारदात में चोरी हुआ सामान जल्द बरामद करेंगे। आसपास के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी। चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -
डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/