फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक फ्रैंड के चक्कर में गिरवी रख दिया मकान, युवक को भारी पड़ा विदेशी मैम का कुछ सामान  

Sat, 01 Dec 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला मेरठ का है जो फेसबुक से जुड़ा है। विदेशी महिला की फ्रैंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद उससे मेलजोल बढ़ाना यहां एक युवक को भारी पड़ गया। यहां तक कि अपनी फेसबुक फ्रैंड का एक गिफ्ट छुड़ाने के लिए युवक ने अपना मकान गिरवी रख दिया। उसके द्वारा बताए गए खाते में लाखों रुपया डालने के बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। 

विज्ञापन


पीड़ित युवक ने बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक पर एक विदेशी महिला की फ्रैंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद विदेशी महिला ने चैटिंग शुरू कर दी। धीरे-धीरे रोज बात होने लगी। युवक ने बताया कि एक दिन विदेशी महिला ने प्रमोशन होने की खुशी में अपनी ओर से गिफ्ट भेजने की बात कही।

कुछ दिन बाद एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि उसका गिफ्ट मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा है। उसे छुड़ाने के लिए कुछ जुर्माना अदा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगे फोन पर पाउंड का दिया लालच : गिफ्ट पैक में 35 हजार पाउंड के अलावा जेवरात और महंगे मोबाइल फोन बताये गये। महिला मित्र से हो रही बात के चलते युवक को विश्वास हो गया। उसने अपना घर गिरवी रख पांच लाख रुपया महिला द्वारा बताए बैंक खाते में जमा करा दिए। जब गिफ्ट नहीं पहुंचा तो उसे ठगी का एहसास हुआ। 

आईडी विदेशी, पैसा देशी एकाउंट में : ठगी का शिकार बने युवक ने एसएसपी अखिलेश कुमार से मुलाकात कर अपना दर्द बयां किया। एसएसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी।

जांच में पता चला कि जिस फेसबुक आईडी से महिला बात करती थी, वह कैलीफोर्निया में बनाई गई थी। जबकि जिस एकाउंट में पैसा जमा किया वह मुंबई के महाराष्ट्र का था। एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक ने बताया कि जांच में कुछ और नाम सामने आये हैं। मुकदमा दर्ज के निर्देश दिए गए हैं।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें