फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया मिलिया के दोनों छात्रों की प्रेम प्रसंग के विवाद में हुई हत्या, मौलाना गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2017 09:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
नहर के किनारे मिली बाबर की लाश
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली के अपह्त चल रहे दो छात्रों की लाश शनिवार दोपहर डासना-मसूरी नहर की झाड़ियों में बरामद होने से सनसनी फैल गई। जिसौरा गांव निवासी अपहरणकर्ताओं ने दोनों छात्रों की हत्या करने के बाद परिजनों से 1.60 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। जिसमें से एक आरोपी नोएडा स्थित एक मस्जिद के मौलाना अय्यूब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी टेंपो चालक हैदर फरार है। पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे कारण प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुंडाली थानाक्षेत्र के जिसौरा गांव निवासी सद्दाम (18) पुत्र कलवा और बाबर (19) पुत्र मोहम्मद मुन्नर जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र थे। जिनका बीती 10 अप्रैल को अपहरण हो गया था। पुलिस ने आरोपी अय्यूब के हवाले से वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि जिसौरा निवासी मौलाना अय्यूब नोएडा सेक्टर 63 की एक मस्जिद में मौलाना है। जिसने विगत सोमवार बाबर के मोबाइल फोन पर कॉल कर उसे नोएडा बुलाया था। 

आईजी जोन मेरठ अजय आनंद ने बताया कि दोनों छात्रों की हत्या गांव के दो लोगों ने मिलकर की है। नोएडा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लाश को बरामद किया है। हत्या के पीछे फिरौती नहीं, प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। मेरठ और नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


नशा देकर गला घोंटा
बाबर अपने दोस्त सद्दाम के साथ नोएडा पहुंचा था। जहां मौलाना के साथ हैदर मौजूद था। आरोपियों ने दोनों छात्रों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया था और फिर उनकी गला घोटकर हत्या कर दी थी।
शव नहर में फेंके
हत्या के बाद हैदर दोनों छात्रों के शवों को टेंपो में लेकर डासना मसूरी नहर में फेंक आया। लेकिन शव नहर में नहीं गिरे और झाड़ियों में फंस गए थे, जहां से पुलिस ने शवों को बरामद किया। 
परिजनों में मचा कोहराम
दोनों छात्रों की हत्या की जानकारी लगते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शवों की पहचान कराई। 
एक युवती से था प्रेम प्रसंग
पुलिस के मुताबिक आरोपी अय्यूब ने बताया कि जिसौरा गांव की एक युवती से बाबर और हैदर का प्रेम प्रसंग था। हैदर और बाबर में इसको लेकर विवाद भी हुआ था। हैदर नोएडा में डासना से लाल क्वार्टर तक टेंपो चलाता था। हैदर ने बाबर को रास्ते से हटाने का प्लान मौलाना अय्यूब के साथ बनाया था। बाबर मौलाना से अक्सर मिलने जाता था। इसका फायदा उठाकर हैदर ने अय्यूब से फोन कराकर ही बाबर को बुलाया और दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। 
ताबीज के बहाने बुलाया बाबर
मुंडाली पुलिस ने बताया कि अय्यूब मौलाना होने के साथ तंत्र मंत्र का भी काम करता है। अय्यूब को जानकारी थी कि बाबर गांव की एक युवती से प्रेम करता है। इसको लेकर अय्यूब और बाबर की अक्सर फोन पर बातचीत भी होती थी। अय्यूब ने बाबर से कहा था कि वह उसको एक ताबीज देगा, जिससे वह युवती उससे ज्यादा प्रभावित हो जाएगी। इसका लालच देकर अय्यूब ने बाबर को नोएडा बुलाया था। 
सद्दाम तो दोस्ती में मारा गया
पुलिस ने बताया कि हैदर और अय्यूब बाबर की हत्या करने का प्लान बना चुके थे। बाबर की सद्दाम से गहरी दोस्ती थी। बाबर गांव में भी सद्दाम के साथ जामिया से आता-जाता था। उस दिन भी बाबर के साथ सद्दाम नोएडा गया। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने बाबर के साथ सद्दाम को भी मार डाला। ग्रामीणों में चर्चा है कि सद्दाम तो सिर्फ बाबर की दोस्ती में मारा गया। 
हत्या के बाद मांगी फिरौती 
दोनों छात्रों की हत्या के अगले दिन अय्यूब ने बाबर के फोन से उसके परिजनों को फोन किया और दोनों छात्रों का अपहरण होने की जानकारी देते हुए 1.60 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। जिसके बाद दोनों परिवार के लोगों ने मुंडाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। 
पुलिस ने बताया था ड्रामा
पुलिस ने इस मामले को फर्जी बताकर इसे छात्रों का ड्रामा करना करार दिया था। तीसरे दिन एसएसपी के निर्देश पर अपहरण की रिपोर्ट लिखी गई थी। 
परिजनों में कोहराम, तनाव 
दोनों छात्रों के हत्यारोपी गांव के निकलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर हमला करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने मामला संभाला। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की एक टीम पीड़ित परिवार को लेकर नोएडा में छात्रों का पोस्टमार्टम करा रही है। गांव में तनाव की स्थिति है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें