फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एनकाउंटर: जांबाज अफसरों ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली

Tue, 18 Dec 2018 08:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने पर घायल हुआ। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से एक बाइक व तमंचा बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार रात सरसावा पुलिस चिलकाना रोड पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल पर सवार दो युवक आते हुए नजर आए। पुलिस ने चेकिंग के लिए उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर पहलवानपुर की ओर भागने लगे। बदमाशों की गोली हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के हाथ में लगी जिससे मनोज घायल हो गए।  

वहीं पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर बाइक समेत गिर पड़ा। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरसावा थाना प्रभारी भूपेंद्र ने बताया कि घायल बदमाश जहांगीर निवासी शहीदगंज, नगर कोतवाली सहारनपुर है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर लूट, डकैती समेत 21 मामले दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट में भी निरुद्ध की कार्रवाई भी की जा चुकी है। पुलिस हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और आरोपी जहांगीर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इसी माह ग्राम रावणपुर से लूटी थी बाइक
सरसावा थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए आरोपी जहांगीर ने इसी माह सात दिसंबर को चिलकाना के ग्राम रावणपुर के पास जोगेंद्र निवासी हरीपुर थाना बेहट से बाइक लूट ली थी। सरसावा पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान उसी बाइक से जा रहे थे। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें