फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को झांसे में लेकर शातिर ले उड़ा एटीएम कार्ड, मिनटों में निकाल लिया पूरा पैसा

Wed, 08 Mar 2017 08:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
सहारनपुर के सदर अंतर्गत खालसी लाइन स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से बुधवार को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पैसे निकालने पहुंचा। इस दौरान महेंद्र सिंह निवासी पीर माजरा खत्रीवाला गंगोह रोड सहारनपुर से एक बदमाश ने बुजुर्ग को झांसे में लेकर एटीएम अपने कब्जे में ले लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि मुझसे पैसे नहीं निकल रहे थे इसी दौरान वहां एक युवक आया और कहने लगा कि लाओ मैं निकाल देता हूं आपके पैसे, लेकिन इसी बीच वह एटीएम छीनकर भाग गया।
विज्ञापन


जानिए क्या है मामला
दरअसल, महेंद्र सिंह पैसे निकालने के लिए अपना पर्सनल कोड एक पर्चे पर लिखकर गए थे। बस वहीं कोड देखकर युवक के मन में लालच आ गया और वह बुजुर्ग से एटीएम लेकर फरार हो गया। उसके कुछ ही देर बाद दूसरे एटीएम से 30 हज़ार रुपये के करीब पड़ा देख सारा पैसा निकाल लिया। हालांकि यह सारा प्रकरण सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जिसमें यह पूरा वाकया देखा जा सकता है। वीडियो फुटेज के आधार पर इस बदमाश की गिरफ्तारी सम्भव है। उधर, पीड़ित महेंद्र सिंह ने सदर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें