फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार लहराते हुए डांस... शराब के नशे में फायरिंग, बच्चे की मौत से तनाव

Mon, 18 Sep 2017 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में बच्चे की मौत
विज्ञापन
मेरठ के खैर नगर में असलहों के साथ शादी का जश्न मनाने वालों ने एक घर का चिराग बुझा दिया। गोली का शिकार बने मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वो घर के बाहर खड़ा इस जश्न को देख रहा था। घटना के बाद गली में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद मोहल्ले वाले इतने सहम गए थे कि कुछ भी बोलने से हिचक रहे थे। कुछ ने नाम बताए बिना कहा कि घुड़चढ़ी में कई लोग शराब के नशे में थे। तेज आवाज में डीजे बज रहा था। कई लोग हथियार लहराते हुए डांस कर रहे थे। गली संकरी थी, लोगों को डर भी था कि कहीं ये फायरिंग न कर दें। इसी डर से आसपास मकान की छत पर खड़ी कुछ महिलाएं भी नीचे उतर गई थीं। लेकिन डीजे पर हथियार लहराते हुए डांस बंद नहीं हुआ। कुछ ही देर में बारात जाने वाली थी। दूल्हे पक्ष के कुछ लोग तो अपने निजी वाहनों से मंडप भी चले गए थे । दूल्हे के साथ जाने वाले कुछ खास मेहमान और रिश्तेदार ही रुके थे और डांस में मशगूल थे। तभी गोलियां चलीं और जमीन पर खून से लथपथ पडे़ फिरोज पर लोगों की नजर गई। ये देख अफरातफरी मच गई। किसी को कुछ नहीं पता चला कि आखिर हुआ क्या है।

पढ़ें : पत्नी की हत्या कर खुद भी जहर खाया, मां को तड़पता देख कांप उठे मासूम

गली में मची चीख -पुकार

मौके पर जानकारी लेते एसपी सिटी
घटना होने के बाद गली में मौजूद महिलाएं और युवतियां घरों में घुस गईं। खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। वहां डांस कर रहे कुछ लोगों ने देखा कि फिरोज को गोली लगी है, तो वे भी भाग गए और पल भर में गली में सन्नाटा पसर गया। इसके बाद वहां बज रहा डीजे किसी ने बंद किया। बेटे को गोली लगने का पता चलते ही घर से उसकी मां और अन्य परिजन दौड़कर पहुंचे। गली में चीख पुकार मच गई। 

हर कोई हुआ गम में शामिल
फिरोज की मौत के बाद परिवार में मातम छाया था। पूरा खैरनगर परिवार के गम में शामिल था। हर कोई परिवार को दिलासा देने पहुंच रहा था। कक्षा तीन में पढ़ने वाले फिरोज के पिता अलाउद्दीन की मीट की दुकान है। मां नरगिस है। फिरोज का बड़ा भाई फैसल (19) है। दो बहनें हैं। अपने भाई को खोकर इनका बुरा हाल था। बिलखती बहनें फिरोज को ही पुकार रही थी। परिजनों का कहना था कि उन्होंने किसी का क्या बिगाड़ा था। फैसल ने बताया कि उसके अब्बू फिरोज को पढ़ाकर बड़ा इंसान बनाना चाहते थे। वे नहीं चाहते थे कि उनका बेटा भी मीट का काम करे लेकिन शायद ऊपर वाले को ये मंजूर नहीं था।

पढ़ें : विदेशी पत्रकार की रिपोर्ट से खुला गीता की हत्या का राज
विज्ञापन

तहरीर पर हत्या का केस दर्ज

हत्या के बाद हंगामा करते लोग
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

कैमरा किया चेक
पुलिस ने घुड़चड़ी की वीडियोग्राफी कर रहे वीडियोग्राफर को हिरासत में ले लिया। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता के अनुसार कैमरे की जांच की गई। लेकिन घटना के वक्त की वीडियोग्राफी नहीं मिली है। बाकी रस्म की फुटेज है। वीडियोग्राफर से पूछताछ की जा रही है।

मिनटों में सूना हो गया मंडप
घटना के बाद विवाह मंडप भी कुछ ही देर में सूना हो गया। पुलिस जब आरोपियों की तलाश में उनके घर और जैदी फार्म स्थित विवाह मंडप में पहुंची तो वहां भी कुछ नहीं मिला। लोगों ने बताया कि घटना से पहले कुछ रिश्तेदार मंडप में जा चुके थे, लेकिन घटना का पता चलते ही वे मंडप से निकल गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें