पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप, विधायक से शिकायत
गांव चौहड़वाला के लोगों ने भाजपा विधायक सुशांत सिंह से मुलाकात कर पुलिस पर तोड़फोड़, लूट और हमला करने का आरोप लगाया है। बिट्टू और मक्खन ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने उनके अलावा बलविंदर सिंह, काला सिंह आदि के घरों में घुसकर परिजनों को पीटा, तोड़फोड़ की और नकदी व जेवर भी लूट लिए। गुरमीत सिंह, बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, वुडसिंह, परकट सिंह, परमजीत सिंह, मलकीत सिंह गांव वालों ने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं बढ़ापुर थाना प्रभारी कृपाशंकर सक्सेना का कहना है कि अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस पर हमला किया। पुलिस पर तोड़फोड़ करने का आरोप निराधार है। आरोपी शराब माफिया हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/