फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: पुलिस पर हमले की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान, मुकदमा दर्ज

Sat, 09 May 2020 09:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में अवैध पशु कटान की सूचना पर छापा मारने गई पुलिस को भीड़ ने घेर लिया और हमले की कोशिश की। पुलिकर्मियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। मामले में कई लोगों को नामजद करते हुए बलवा, लॉकडाउन का उल्लंघन सहित अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपीः लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर हमला, सभासद समेत 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार रात लॉकडाउन का अनुपालन कराने को नगर में गश्त कर रही थी। इस दौरान पशु कटान होने की जानकारी मिलने पर मोहल्ला नायक सराय पहुंची, वहां पुलिस कुछ युवकों से पूछताछ कर रही थी तो भीड़ इकट्ठा हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। हमले की नीयत से भीड़ पुलिस के पीछे भागने लगी। पुलिसकर्मियों ने वहां से निकलकर किसी तरह जान बचाई और थाने पहुंचे। हलका दरोगा रवींद्र नैन की तरफ से अदनान, कैफ, ताकिश को नामजद करते हुए चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अदनान, कैफ और ताकिश को दबोच लिया है, बाकी आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि सभी आरोपियों को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें