वहीं नौशाद के भाई शादाब ने बताया कि पुलिस ने घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। कुछ पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को रायफल के बट भी मारे। इससे नौशाद की मां शकीला (55) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की पिटाई से उसकी बहन रीना, शमीना व बुशरा घायल हो गईं। ग्रामीणों के एकत्र होने और हंगामा करने के बाद पुलिस परिजनों के साथ-साथ मृतका और उसकी तीनों बेटियों को जिला अस्पताल ले आई। इनके साथ ग्रामीण भी आ गए। पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
उधर, सूचना मिलते ही एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों और पुलिस से घटना की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि महिला की मौत हार्टअटैक से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/