यूपी के मेरठ जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात को अभी लोग भूल भी नहीं पाए कि वहीं सोमवार को फिर से बदमाशों ने एक वारदात को अंजाम दे डाला।
बता दें कि सदरपुर स्थित खुर्द मोड पर पंजाब नेशनल बैंक की मित्र शाखा से दो अपाचे पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 60 हजार लूट लिए। कैश लूटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का भी मुआयना किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/