फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामराज में बरेली पुलिस पर हमला

Wed, 30 Sep 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
इनामी बदमाश को पकड़ने आई बरेली पुलिस पर मंगलवार तड़के रामराज में ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें बरेली का एक थानेदार समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसकी जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने स्थिति को संभाला। घायल पुलिसकर्मियों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अफसरों के अनुसार यह इनामी बदमाश बरेली पुलिस कस्टडी से भागा था। तहरीर पर दस नामजद और 160 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया गया है।

मामला बहसूमा थानाक्षेत्र के रामराज में कलंदरों वाली बस्ती का है। बरेली पुलिस मंगलवार तड़के पांच बजे रामराज में 15 हजार के इनामी बदमाश पठान उर्फ खान पुत्र फारूख निवासी भोजीपुरा बरेली की तलाश में आयी थी। बरेली पुलिस के मुताबिक 15 मार्च 2015 को यह इनामी बदमाश पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इसकी लोकेशन रामराज में मिली थी। पुलिस टीम ने जब कलंदरों वाली बस्ती स्थित एक मकान में दबिश दी तो ग्रामीणों ने बदमाशों के घर में घुसने का शोर मचा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने बरेली पुलिस की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन


देखते ही देखते पुलिस और ग्रामीणों के बीच पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान थाना सिरोली (बरेली) के थानाध्यक्ष गजेेंद्र सिंह त्यागी और दरोगा भड़ाना समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव में दूसरे पक्ष के दो लोग भी घायल हुए। हालात बेकाबू होने पर बरेली पुलिस को वापस भागना पड़ा। बवाल की जानकारी पर बहसूमा थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को मेरठ में गढ़ रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

बरेली थाना सिरोली के एसआई शंकर सिंह ने बताया कि पठान उर्फ खान शातिर बदमाश है जो पहले जेल में बंद था। उसके गैंग का एक बदमाश मारा गया था। पठान की रामराज में रिश्तेदारी है। इसकी सूचना आसिफाबाद समसपुर निवासी कलवा पुत्र खैरुद्दीन ने दी थी। उन्होंने मकान में दबिश दी तो महिलाओं ने हमला बोल दिया।

भीड़ ने हम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। दरोगा शंकर सिंह की तहरीर पर आरोपी फिरोजुद्दीन, लियाकत, फारूख, अहसान, तहसीन, फिरोज खान, हसन अली, हाफिज हसन, इरफान, नसीम के खिलाफ नामजद जबकि 160 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बलवा करना, जानलेवा हमला, तोड़फोड़, बदमाशों को संरक्षण देने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें