फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बाबा अंबेडकर की प्रतिमा खंडित

Fri, 18 Dec 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र स्थित रविंद्र पुरी में बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने से लोगों में रोष फैल गया। स्थानीय लोगों के अलावा बसपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और प्रतिमा की मरम्मत करा दी। वहीं, बसपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर बाबा साहब की नई प्रतिमा नहीं लगाई गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार अंतर्गत मोहल्ला रविंद्रपुरी स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा लगी है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे कुछ लोगों ने प्रतिमा को खंडित देखा तो शोर मचा दिया। जिस पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। शरारती तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा का हाथ और संविधान पुस्तक के लिए प्रतिमा के ऊपरी हिस्से को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।

प्रतिमा खंडित होने की खबर समाज के लोगों में तेजी से फैली और बड़ी संख्या में लोग पार्क में पहुंच गए। उधर, सूचना मिलने पर बसपा मंडल कोऑर्डिनेटर प्रवेश जाटव समेत बसपा नेता और कार्यकर्ता भी पार्क में पहुंच गए। और शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस और क्षेत्रीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नई प्रतिमा लगाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। मंडल कोऑर्डिनेटर ने कहा कि अगर बाबा साहब की नई प्रतिमा नहीं लगाई गई तो बसपा कार्यकर्ता और लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान कैंट विधानसभा अध्यक्ष रातनपाल सिंह, राजकुमार, सुनील दीवान, मौलाना शहनवाज समेत बसपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मरम्मत से नहीं चलेगा काम
पुलिस ने लोगों का आक्रोश शांत कराने के लिए खंडित प्रतिमा की मरम्मत करा दी। लेकिन समाज के लोगों ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दे दी कि मरम्मत कराने से काम नहीं चलेगा। नई प्रतिमा लगाने पर ही बात बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें