फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे की गई मैनेजर की हत्या, मौके से बरामद हुई शराब और बीयर की बोतलें

Thu, 20 Jun 2019 02:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद में इंदिरापुरम के नीति खंड-4 में बहसूमा मेरठ निवासी अमूल दूध के गोदाम मैनेजर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार नीति खंड-3 निवासी राजकुमार अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उन्होंने मकनपुर की विधायक कॉलोनी मकनपुर में गोदाम और ऑफिस ले रखा है। गांव रहमापुर बहसूमा मेरठ निवासी जगदीप कुमार (40) साल 2008 से गोदाम पर मैनेजर था। जगदीप गोदाम के अंदर कमरे में रहता था। सुबह करीब तीन बजे स्टाफ दूध लेने गोदाम में पहुंचा तो कमरे में जगदीप का शव पड़ा था। हाथ रस्सी से व दोनों पैर चुन्नी से बंधे थे। गले में गमछा था। चेहरे पर कपड़ा ढका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। दो युवक गोदाम से संदिग्ध हालात में रात में निकलते हुए देखे गए हैं। उन दोनों ने कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ था। उन्हीं दोनों युवकों पर हत्या का शक है। जगदीप का मोबाइल भी नहीं मिला है। उसे सर्विलांस पर लगाया गया है। राजकुमार ने अज्ञात में केस दर्ज कराया है।

मौके से मिले शराब और बीयर की बोतलें
पुलिस के अनुसार जगदीप के कमरे में बेड के पास खाली दो गिलास, शराब और बीयर की 5 बोतलें मिली हैं। आशंका है कि हत्यारों ने हत्या करने से पहले शराब और बीयर का सेवन किया और फिर वारदात की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पड़ोस की दुकान से रात में नमकीन के पैकेट भी मंगाए गए थे। गोदाम की सुरक्षा के लिए राजकुमार ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, लेकिन डीवीआर नहीं लगवा रखी थी। इससे कैमरे में वारदात कैद नहीं हो सकी। सीसीटीवी लाइव चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों ने रंजिश से किया इंकार
जगदीप की हत्या की सूचना पर पहुंचे उसके कुलदीप और संजय ने बताया कि उनके भाई की किसी से रंजिश नहीं थीं। करीब 10 दिन पहले ही गांव से आया था। कुछ दिनों से जगदीप का छोटा बेटा लव और भतीजा टिंकू यहां छुट्टियों में उनके साथ रहे थे। लेकिन मंगलवार शाम दोनों इंदिरापुरम में सांई मंदिर के पास रहने वाले रिश्तेदार के घर चले गए थे। राजकुमार ने बताया कि उनकी मंगलवार शाम पौने 8 बजे आखिरी बार बात हुई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें