मेरठ। भूसा मंडी के बवाल में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को सदर बाजार पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया था। जिसके बाद आगजनी और दिल्ली रोड पर अराजकता का माहौल हुआ है। एसओ सदर बाजार विजय कुमार गुप्ता ने बताया है कि आरोपी रियाजुद्दीन, हकीमुद्दीन, तब्बसुम पत्नी तासीर और साजिदा पत्नी मसीनु को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी मुकदमे में नामजद थे। इन सभी आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम था। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया है कि भूसा मंडी बवाल के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। नामजद आसमां उर्फ काली की तलाश में भी दबिश जारी है।