फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाने में युवती ने चप्पल से पुलिस को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नशे में धुत एक युवती ने बृहस्पतिवार शाम ब्रह्मपुरी थाने में बखेड़ा कर दिया। यह युवती पुलिस को माधवपुरम चौकी के पास बदहवास हालत में पड़ी मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस इसे थाने ले आई थी। नशा हल्का होने पर युवती होश में आई तो उसने पुलिसकर्मियों से जवाब मांगना शुरू कर दिया कि उसे यहां किस अपराध में लाया गया। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो युवती पुलिस कर्मियों के पीछे चप्पल लेकर दौड़ पड़ी। कुछ पुलिसकर्मियों पर उसने चप्पल से पीट भी दिया। हंगामा होता देख थाने के बाहर लोगों की भीड़ लगने लगी। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने युवती को कमरे में बंद किया। बाद में महिला थाने से पहुंचीं सिपाहियों ने युवती को संभाला। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी बृजेश शर्मा ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया। युवती का दफा 34 में चालान कर उसे उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें