कंकरखेड़ा। लाला मोहम्मदपुर निवासी परवीन की पांच साल पूर्व मवाना निवासी एक युवक के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने 70 हजार रुपये की मांग की, जिसमें से 50 हजार रुपये दे भी दिए। बावजूद उसके साथ उसका उत्पीड़न करते रहे। इस बीच उसके पति ने दूसरी शादी कर दी। इस पर उसने पति के खिलाफ तहरीर दी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने अब तीसरी शादी भी कर ली। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर वीके आजाद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।