फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम रोकने के लिये सावधानी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से संबंधित जानकारी किसी को न दें
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित एक होटल में भारतीय दूर संचार विनियामक प्राधिकरण टीआरएआई भोपाल की ओर से साइबर क्राइम और सुरक्षा के विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रिंसिपल एडवाइजर टीआरएआई भोपाल अरविंद सिन्हा, अमित दूबे सीटीओ टेक महिंद्रा नोएडा, श्वेता शंखवार रिसर्च स्कॉलर लखनऊ, पुष्पेंद्र सिंह डीडीजी टेलीकॉम सिक्योरिटी और एसआई साइबर सेल शामली करनवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के अधिकारी व छात्र शामिल हुए। अरविंद सिन्हा ने कहा कि साइबर अपराध पूरी दुनिया के लिये एक अभिशाप है जिसे रोकने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। रिसर्च स्कॉलर श्वेता शंखवार ने बताया कि अपने एटीएम से संबंधित जानकारी किसी को न दें। एसआई करनवीर सिंह ने कहा कि साइबर अपराध को रोकने के लिए सावधानी जरूरी है। साथ ही कहा कि अन्य देशों के मुकाबले भारत में इससे निपटने के उपकरणों का अभाव है। अनुज अग्रवाल, राकेश माहेश्वरी ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें