फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ दो पकड़े
विज्ञापन

बड़गांव। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बेलड़ा नहर पुलिया से होकर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दो युवक संदिग्ध हालत में चोरी की बाइक लेकर देवबंद की ओर जा रहे थे। रास्ते में बेलड़ा पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया। लेकिन दोनों युवक चेकिंग देखकर दूसरी ओर भाग निकले। पुलिस ने पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जांच करने पर दोनों युवकों पर दोनो ही बाइक चोरी की निकली। उन्होंने बताया कि दोनों इंजन और चैसिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात के सहारे बाइकों की बिक्री करते रहे हैं। पकड़े गए आरोपी विकास और गरमीत निवासी चंदेना कोली देवबंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें