मेरठ। दो सगे भाइयों पर गोकशी कराने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को अब्दुल्लापुर के लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। अब्दुल्लापुर निवासी लोगों ने एसपी देहात को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि डेयरी की आड़ में दो सगे भाई गोकशी करा रहे हैं। आरोप लगाया कि जो गाय दूध देना बंद कर देती है उसके बाद गाय का कटान करा देते हैं। उन्होंने एसओ भावनपुर से भी इसकी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी देहात राजेश कुमार ने पीड़ित लोगों को जांच कराने का आश्वासन दिया। एसपी देहात ने कहा कि ग्रामीणों ने गोकशी की कोई शिकायत नहीं की। शिकायत की जाती तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करती। इस दौरान तालिब, इमरान, नौशाद, इस्लाम, संजय, शरीफ, यूनुस मौजूद रहे।