मेरठ। जिला जेल से रविवार को चार बंदी आगरा सेंट्रल जेल भेजे गए हैं।
दरअसल, बागपत जेल में कुख्यात मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब स्थानीय जेल प्रशासन में भी हड़कंप मचा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडेय का कहना है कि विनीत निवासी निलोहा थाना मवाना, सतीश निवासी रसूलपुर थाना परीक्षितगढ, पप्पू निवासी पाली थाना हस्तिनापुर और प्रदीप निवासी चांदना थाना सरधना हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन के अनुसार इन चारों को आजीवन कारावास हो चुकी है। इन सभी को आगरा भेजने के लिए पहले ही आदेश हो चुका था, लेकिन बीच में कोर्ट ने रोक लगा दी थी। अब न्यायालय के आदेश पर ही रविवार को आगरा जेल भेज दिया गया। ब्यूरो