मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के करीमनगर में रविवार रात मस्जिद में मीटिंग के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद सोमवार को आरोपी पक्ष ने बखेड़ा कर दिया। थाने में एसपी सिटी के सामने ही हंगामा कर कहा कि फायरिंग की घटना नहीं हुई। पुलिस ने साजिशन केस दर्ज कर लिया। इस पर एसपी सिटी भड़क गये और भीड़ को फटकाकर कर भगा दिया।
नौचंदी क्षेत्र के करीमनगर में रविवार रात करीब नौ बजे मस्जिद में मीटिंग चल रही थी। जिसमें हाजी इरशाद और हाजी सईद और अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि करीमनगर निवासी एक युवक से विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने गालीगलौज कर भुगतने की धमकी दे दी। अन्य लोगों ने बीच बचाव करा दिया। कुछ देर में आरोपी युवक अपने भाई और अन्य युवकों के साथ पहुंचा। आरोप है कि इन युवकों ने हाजी सईद और इरशाद पर हमला बोलकर घायल कर दिया। उसके बाद आरोपी पक्ष के मस्जिद के बाहर तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की थी।
सोमवार को एसपी सिटी रणविजय सिंह नौचंदी थाने पहुंचे। जिसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए कहा कि पुलिस गलत तरीके से फंसाना चाहती है। नौचंदी थाने में हंगामा करने वालों की भीड़ बढ़ी तो एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस आरोपियों का गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। बाद में लोगों ने एसपी सिटी से माफी मांगते हुए कहा कि वह तो निष्पक्ष जांच कराने की मांग करने आए थे।
खास बातें:
करीमनगर में रविवार रात मस्जिद में घुसकर बोला था हमला