मेरठ। महिला नेशनल खिलाड़ी के फेसबुक एकाउंट पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी के खिलाफ मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया गया है।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा के साथ नेशनल खिलाड़ी और उसके परिजन शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसएसपी से मिले। खिलाड़ी ने बताया कि एक युवक उसे बार-बार अश्लील मैसेज भेजता था। युवक से परेशान होकर उसने अपनी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर तक बदल डाले। अब वह एफबी अकाउंट पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट है। वह अपने परिवार के साथ मेडिकल थाना क्षेत्र में रहती है। इस मामले की साइबर सेल से जांच कराई जाएगी। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।