फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवन ईलेवन रेस्टोरेंट एंड पार्टी प्लेस पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवन इलेवन रेस्टारेंट एंड पार्टी प्लेस पर मुकदमा
विज्ञापन

मेरठ। सेवन इलेवन रेस्टोरेंट एंड पार्टी प्लेस के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर नौचंदी थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें रेस्टोरेंट के डायरेक्टर विपुल सिंघल भी आरोपी हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला ने बताया कि दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2 निवासी आकाश भारद्वाज की तरफ से सेवन इलेवन रेस्टोरेंट एंड पार्टी प्लेस, डायरेक्टर मुकुल सिंघल और डायरेक्टर विपुल सिंघल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आकाश भारद्वाज की तरफ से कहा गया कि सेवन इलेवन एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। जिसके विभिन्न देशों में रिटेल चेन स्टोर्स हैं तथा यह कंपनी सेवन इलेवन ट्रेडमार्क के अंतर्गत दुनिया के करीब 90 देशों में इसी ट्रेडमार्क से व्यवसाय करती है। सन 2016 में उन्हें पता चला कि उनके ट्रेडमार्क का अनाधिकृत एवं गैर कानूनी रूप से सेवन इलेवन रेस्टोरेंट एंड पार्टी पैलेस के संचालकों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। रेस्टोरेंट के डायरेक्टर को एक नोटिस भेजा गया था, जिसका गलत तरीके से जवाब दिया गया। लेकिन आरोपी अभी तक भी ट्रेडमार्क का दुरुपयोग लगातार कर रहे हैं। यह भी कहा गया कि इस मामले में नौचंदी थाने में भी कई बार शिकायत की गई। लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें