मेरठ। माधवपुरम ब्रह्मपुरी निवासी शिप्रा बीएससी की छात्रा है। रविवार दोपहर वह अपनी मां के साथ रिक्शा से प्रह्लाद नगर जा रही थी। थाना लिसाड़ी गेट के पास स्कूटी सवार तीन युवकों ने शिप्रा से मोबाइल फोन लूट लिया। इस दौरान छीनाझपटी में शिप्रा रिक्शा से गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं।