फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद भी बुजूर्ग के हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। दिल्ली के भजनपुरा सी ब्लॉक निवासी राधेश्याम सोनी (70) की छह नवंबर की रात को हत्या कर शव हाईवे पर शोभापुर गांव के सामने फेंक दिया था। आरोपियों ने शव के ऊपर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा दी थी। वृद्ध के परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या का आरोप लगा तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्या हुए दो माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। वहीं परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस से कई बार संपर्क कर मामले के खुलासे की मांग की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें