मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बुधवार रात एक युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोप है कि विरोध करने पर युवती की पिटाई की गई। घेराबंदी होने पर आरोपी फरार हो गया। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने बृहस्पतिवार को पिलोखड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा कर दिया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह बुधवार रात करीब आठ बजे घर पर अकेली थी। युवती के परिजन दिल्ली में एक रिश्तेदारी में गए थे। आरोप है कि पड़ोस का एक युवक घर में घुस आया और युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने युवती को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। बृहस्पतिवार को युवती परिजनों के साथ पुलिस चौकी पहुंची और मामले की जानकारी दी। युवती की जल्द ही शादी होने वाली है। युवती के परिजन बाद में एसएसपी ऑफिस पर भी पहुंचे। एसएसपी ने लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- कार्रवाई की मांग को लेकर पिलोखड़ी चौकी पर हंगामा
- एसएसपी ने इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट को कार्रवाई के निर्देश दिए