फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में दो घरों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट में दो घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को खंगाल डाला। चोर नकदी समेत ज्वैलरी भी ले गए। पीड़ितों की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है।
जाकिर कॉलोनी निवासी मोहम्मद अतहर पुत्र शफीक ठेकेदार हैं। बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे अतहर पास की मस्जिद में नमाज के लिए गये थे। वहीं परिवार की महिलाएं और बच्चे कमरे में सोए हुए थे। इस बीच चोर जीने के रास्ते से अंदर घुस गये और सेफ में रखे तीस हजार रुपये, तीन मोबाइल, सोने का सेट, चेन, अंगूठी और घड़ी चोरी कर ली। चोर नकदी समेत करीब ढाई लाख रुपये की ज्वैलरी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। उधर, समर गार्डन निवासी मोहम्मद इरफान का किराना स्टोर है। बुधवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गाजियाबाद में रिश्तेदारी में गए थे। रात में चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर 12 हजार रुपये, दो लाख रुपये की ज्वैलरी और कीमती सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार शाम पीड़ित परिवार घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें