युवती से छेड़छाड़, आरोपी को धुना
मेरठ। नौचंदी क्षेत्र के ढबाई नगर निवासी एक युवती बुधवार दोपहर को ऑटो में बैठकर भगत सिंह मार्केट से सामान खरीदने जा रही थी। ऑटो में युवती का पड़ोसी भी बैठा हुआ था। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी और उससे मोबाइल नंबर मांगा। इस्लामाबाद चौकी के पास युवती ने शोर मचा दिया। इस पर ऑटो चालक ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद युवती और आसपास के लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। बाद में पुलिस को सौंप दिया। युवती का आरोप है युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। वहीं लिसाड़ीगेट पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं आई है।